मेहरोत्रा बने पूर्व सैनिक वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष

मेहरोत्रा बने पूर्व सैनिक वेलफेयर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष

जालौन, 20 मई (हि.स.)। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक संगठन के उरई कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई। इसमें सूबेदार उदयपाल सिंह ने अपने निजी स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया तथा उपस्थित पदाधिकारीयों के द्वारा सर्वसम्मति से संगठन के वरिष्ठ संरक्षक लेफ्टिनेंट कमांडर अनूप मेहरोत्रा नौसेना मेडल को ऐसोसिएशन का अध्यक्ष चयन किया गया। लेफ्टिनेंट कमांडर अनूप मेहरोत्रा जिले में ऐसे वरिष्ठ पूर्व सैनिक अधिकारी हैं जिन्हें 1971 के युद्ध में राष्ट्रपति द्वारा नौसेना मेडल गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व अध्यक्ष कैप्टन अखिलेश नगायच ने कहा कि मेहरोत्रा के अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती प्रदान होगी। उनके पद संभालने से सैनिकों मे खुशी की लहर है।

—————