ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक ने किया खूंटी का दौरा
ग्रामीण विकास मंत्रालय के निदेशक ने किया खूंटी का दौरा
खूंटी, 1 मई (हि.स.)। निदेशक, ग्रामीण आजीविका, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार राजेश्वरी एसएम ने गुरुवार को खूंटी प्रखंड की गुटजोरा पंचायत पहुंचे। निदेशक ने जेएसएलपीएस आजीविका आजीविका संसााधन केंद्र(एएसके) केंद्र और सिलदा स्थित आम बागवानी का भ्रमण किया।
निदेशक ने सिलदा गांव स्थित रीता देवी, मायावती देवी और सुमित्रा देवी की करीब तीन एकड़ की आम बागवानी का निरीक्षण किया।
इसके बाद वह गुटजोरा स्थित आजीविका संशाधन केंद्र पहुंची। यहां उन्होंने नर्सरी, टपक सिंचाई से आधुनिक खेती, जी-9 केला, मुर्गी पालन, किसान प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया।
आदिवासी ज्वेलरी एवं मुरहू के पेरका स्थित वैन धन केंद्र के द्वारा लगाया गया स्टॉल का भ्रमण किया।
साथ ही निदेशक ने सखी मंडल की दीदियों से बातचीत की।
चर्चा के दौरान जेंडर रिसोर्स सेंटर (गरिमा केंद्र), खूंटी के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस मनीषा सांचा ने बताया कि पहले दीदियां अपनी समस्या को बताने के लिए संकोच करती थी। अभी खुद से गरिमा केंद्र में अपनी समस्या को रख रही है और दीदीयों की ओर से थाना और डालसा के सहयोग से गरिमा केंद्र मे मनोसामाजिक काउंसलिंग, न्याय दिलाने में सहयोग, चिकित्सा इत्यादि में सहयोग करती हैं।
भ्रमण के दौरान खूंटी जिले में सखी मंडल द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की उन्होंने सराहना की। भ्रमण के दौरान उनके साथ राज्य कार्यालय से कार्यक्रम प्रबंधक संजय भगत, जिला आजीविका समन्वयक संजय कुमार, तकनीकी सहयोगी राहुल मौर्या, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक विनीता तिर्की सहित अन्य मौजूद थे।
—————









