सुशासन तिहार के आवेदनों का करें निराकरण : कमिश्नर

सुशासन तिहार के आवेदनों का करें निराकरण : कमिश्नर

जगदलपुर, 1 मई (हि.स.)। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि, राज्य शासन की मंशानुरूप सुशासन तिहार में आम जनता से प्राप्त समस्या-शिकायत सम्बन्धी आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण करें ।

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संभाग के सभी कलेक्टर्स को चैपाल में आम जनता से भेंट एवं फीडबैक के आधार पर कार्यवाही सहित सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविरों के आयोजन तैयारी की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए।

कमिश्नर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविरों को आम जनता की सुविधा के मद्देनजर कलस्टर में आयोजित करने सहित आश्रित ग्राम पंचायतों के अनुसार उपयुक्त शिविर स्थल, शिविर प्रभारी इत्यादि व्यवस्था को सुनिश्चित करने कहा ।

बैठक में नवीन आपराधिक कानून के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए, जिसके तहत जेल, अस्पताल सहित अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा विकसित करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर हरिश एस, सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन सहित डिप्टी कमिश्नर आरती वासनिक एवं गीता रायस्त और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

—————