बार एसोसिएशन ने सैनिकों को किया सम्मानित, सेना के साहस को किया नमन

बार एसोसिएशन ने सैनिकों को किया सम्मानित, सेना के साहस को किया नमन

नैनीताल, 21 मई (हि.स.)। उत्तराखंड हाई कोर्ट बार सभागार में बार एसोसिएशन द्वारा भारतीय सेना की वीरता और अदम्य साहस से संपन्न ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सम्मान समारोह में कर्नल सुमन नेगी, कर्नल ललित कुमार, कर्नल एचएस शर्मा, सारजेंट पीके चौहान सहित ग्रुप कैप्टन को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

बार एसोसिएशन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं के अदम्य साहस और सफलता पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि फौज द्वारा कोई भी कार्यवाही करने से पहले दुश्मनों की जड़ पर प्रहार करने की रणनीति तैयार की जाती है, जिसकी पूरी जानकारी गुप्त होती है। उन्होंने कहा कि देश को बचना सिर्फ फौजी का ही काम नही है, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है कि देश की संपत्ति को किसी भी तरह से नुकसान न पहुंचे।

—————