गुरु गोविंद सिंह वार्ड में नजूल जमीन व राकसमुंडा तालाब की जांच के लिए बनी टीम

गुरु गोविंद सिंह वार्ड में नजूल जमीन व राकसमुंडा तालाब की जांच के लिए बनी टीम

जगदलपुर, 1 मई (हि.स.)। निगम क्षेत्र के गुरु गोविंद सिंह वार्ड अंर्तगत कंगोली स्थित राकसमुण्डा एवं उसके आस-पास स्थल पर शासकीय भूमि मे हो रहे अतिक्रमण की जांच हेतु तहसीलदार ने चार सदस्यों की टीम बनाई है । जिसमें शत्रुघ्न बघेल राजस्व निरीक्षक, टीपी. पांडेय पटवारी, बुधराम पोर्ते पटवारी एवं राजेश्वरी यादव पटवारी काे जांच टीम में शामिल किया गया है, जो सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन तहसील कार्यालय मे प्रस्तुत करने कहा गया है। इस टीम का काम सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की पहचान करना और उसे हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करना है।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि, अतिक्रमण जांच दल तहसीलदार ने नियुक्त किया है, जांच टीम का उद्देश्य सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की पहचान करना, अतिक्रमणकारियो को नोटिस भेजना और उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए प्रेरित करना एवं यदि अतिक्रमणकारी स्वयं से अतिक्रम्रणनहीं हटाते हैं तो कानूनी कार्रवाई करना है। तहसीलदार मरकाम ने कहा गुरु गोविंद सिंह वार्ड में राकसमुण्डा तालाब एवं उसके आस-पास शासकीय भूमियों का अतिक्रमण की सूचना प्राप्त हुई थी। मैंने जांच हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की एक टीम जांच हेतु गठिक की है, और 7 दिन के अंदर जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है। उन्हाेने कहा कि पुराने रिकॉर्ड की भी जांच होंगी।

—————