खूंटी में जल्द बनेगी छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की धर्मशाला

खूंटी में जल्द बनेगी छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की धर्मशाला

खूंटी, 13 अप्रैल (हि.स.)। छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष शिवनारायण गौंझू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी महोत्सव के दौरान समाज की ओर से दिये गये योगदान की चर्चा की गई। इस दौरान लगभग 16 हजार रुपये का व्यय हुआ, जिसका वहन समाज के लोगों ने किया।

मौके पर पिछली बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। बताया गया कि छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज के लिए भूमि खरीद ली गई है और इसका दाखिल खारिज भी हो गया है। अब अविलंब धर्मशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। भूमि की बाउंड्री के लिए सभी लोगों ने सहयोग की बात कही। नॉलेज सिटी के लिए लीग ई भूमि पर एकलव्य स्कूल बनकर तैयार है।

पूर्व में सरकार के पत्र में कहा गया था कि अनुसूचित जनजाति बच्चों को सात फीसदी बच्चों के अलावा 20 प्रतिशत अत्यंत पिछड़ा वर्ग और ओबीसी को 20 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब भी सिर्फ आदिवासी बच्चों का ही नामांकन किया जा रहा है। इस विषय में अगर राज्य सरकार कुछ नहीं करती है तो केंद्र सरकार और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा को भी आवेदन दिया जाएगा। बैठक में जितेंद्र कश्यप, सुबोध महतो, देवेंद्र महतो, दिसंबर महतो, अशोक कुमार, महावीर महतो, नरेंद्र साहू, महावीर राम सहित अन्य मौजूद थे।

—————