आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं भी होंगी 20 मई की हड़ताल में शामिल
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं भी होंगी 20 मई की हड़ताल में शामिल
रांची, 13 अप्रैल (हि.स.)। केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों और मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार श्रम कानूनों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और औद्योगिक फेडरेशनों के आह्वान पर 20 मई को आयोजित देशव्यापी हड़ताल में झारखंड की 80 हजार सेविका – सहायिका भी शामिल होंगीं। यह निर्णय रविवार को सीटू कार्यालय में हुई झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका – सहायिका यूनियन (सीटू) की राज्य कमिटी बैठक में लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आल इंडिया फेडरेशन ऑफ आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर की राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा रानी ने कहा कि इस बार के भी केंद्रीय बजट में समेकित बाल विकास परियोजना की राशि में कटौती कर दी गई। इससे पुरे देश में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति खराब हुई है। कर्मियों का मानदेय भी बकाया है। उन्होंने राज्य सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय की राशि बढाए जाने की भी मांग की।
बैठक को युनियन की राज्याध्यक्ष मीरा देवी, मीनू, प्रीति, लखन मंडल और सीटू राज्य सचिव विश्वजीत देब और कोषाध्यक्ष अनिर्बान बोस ने भी संबोधित किया।
—————









