फतेहाबाद में अब तक 9962 किसानों की एक लाख 35 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीद
फतेहाबाद में अब तक 9962 किसानों की एक लाख 35 हजार मीट्रिक टन धान की हुई खरीद
फतेहाबाद, 18 अक्टूबर (हि.स.)। फतेहाबाद जिले में अब तक 9962 किसानों की एक लाख 35 हजार 48 मीट्रिक टन धान फसल की खरीद हुई है, जिसमें से फूड सप्लाई ने 1462 किसानों की 23 हजार 230 मीट्रिक टन, हैफेड ने 4329 किसानों की 50 हजार 146 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 4173 किसानों की 61 हजार 672 मीट्रिक टन धान की फसल की खरीद की है। इसके साथ ही शुक्रवार सुबह तक मंडियों से धान फसल का उठान कार्य भी किया जा रहा है।
जिले में अब तक 55 हजार 565 मीट्रिक टन धान फसल का उठान किया जा चुका है, जिसमें फूड सप्लाई ने 13 हजार 729 मीट्रिक टन, हैफेड ने 18 हजार 316 मीट्रिक टन तथा एचडब्ल्यूसी ने 23 हजार 520 मीट्रिक टन धान की फसल का उठान किया है। उपायुक्त मनदीप कौर ने संबंधित सभी खरीद एजेंसियों व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से खरीदी गई धान फसल के उठान कार्य में तेजी लाएं। 21 अक्टूबर तक निर्धारित लक्ष्यों को जल्द से जल्द प्राप्त करें, इस कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









