धार: सोयाबीन की फसल काटने जा रहे मजदूरों का पिकअप वाहन पलटा, 12 घायल
धार: सोयाबीन की फसल काटने जा रहे मजदूरों का पिकअप वाहन पलटा, 12 घायल
धार, 7 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले में साेमवार सुबह मजदूरों से भरा पिकअप वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिकअप सवार करीब 12 मजदूर घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी का इलाज जारी है।
जानकारी अनुसार घटना धार कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मजदूर पिकअप वाहन में सवार हाेकर सोयाबीन की फसल काटने के लिए निकले थे। इस दाैरान सीतापाठ गांव के पास अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए। राहगीराें ने पुलिस आैर एंबुलेंस काे सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची आैर घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अभी घायलों को धार जिला भोज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर छत्रपाल सिंह के अनुसार सभी मामूली घायल है। जिनका उपचार किया जा रहा है।
—————









