सोनीपत: भाजपा में राष्ट्रवाद तो कांग्रेस में है परिवारवाद:प्रदीप सांगवान

सोनीपत: भाजपा में राष्ट्रवाद तो कांग्रेस में है परिवारवाद:प्रदीप सांगवान

सोनीपत, 3 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के बरोदा से उम्मीदवार प्रदीप सांगवान ने गुरुवार को

कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक पार्टी है, जिसके लिए राष्ट्रवाद सबसे पहले है।

जबकि कांग्रेस के लिए परिवारवाद जरूरी है। आजादी के इतने दशकों बाद भी कांग्रेस परिवारवाद

से ऊपर नहीं उठ पाई है।

गुरुवार को बरोदा विधान क्षेत्र के गांव जसराना, ब्रह्मभवन

गोहाना में प्रदीप सांगवान ने कहा कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ता को बढ़ावा नहीं मिलता।

जबकि भाजपा एक कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाती है, जिसके कई उदाहरण हमारे समक्ष हैं।

हमें राष्ट्रहित में भाजपा को मजबूती देनी चा‌हिए, ताकि भारत को विकसित राष्ट्र बनाया

जा सके। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीव्रता से आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार सांगवान ने जनता का आह्वान किया कि वह किसी

भी प्रकार के झूठे बहकावे में न आये। सत्ता हा‌सिल करने के लिए विपक्षी दल हर प्रकार

के झूठे वायदे कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता से उनका कोई लेना-देना नहीं है। आम जनमानस

के हितों के संरक्षण के लिए केवल भाजपा ही समर्पित है, जिसका ध्येय ही जनसेवा है। इसलिए

भाजपा के विकास और जनहितकारी नीतियों पर जनता को मुहर लगाने का काम करना चाहिए। पुनः

सरकार बनने के बाद विकास के मामले में हरियाणा को अलग पहचान दिलायेंगे।

—————