हिंगलाजिन माता आमंत्रित छत्र सिन्धु भवन पहुंचा, सिन्धी पंचायत ने किया स्वागत

हिंगलाजिन माता आमंत्रित छत्र सिन्धु भवन पहुंचा, सिन्धी पंचायत ने किया स्वागत

जगदलपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर जिले के हिंगलाज देवी मंदिर बेडागांव से हिंगलाज माता का छत्र आज रविवार काे सिन्धु भवन में पहुंचा जहां सिन्धी समाज के पदाधिकारियों सहित समस्त सदस्यों ने अगवानी के बाद विधिवत पूजा पाठ किया गया। सिन्धी पंचायत अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने बताया प्रति वर्ष की तरह इस बार भी माता हिंगलाज देवी का छत्र सिन्धु भवन में आमंत्रित किया गया यह पांचवा वर्ष है। जिसमें रविवार शाम को हिंगलाज माता रानी का छत्र सिन्धु भवन पहुंचा।

बेडागांव हिंगलाजिन मन्दिर के पुजारी लोकनाथ छत्र लेकर जब सिन्धु भवन पहुंचते ही सिन्धी समाज की कुलदेवी का सिन्धी पंचायत सदस्यों द्वारा सिन्धु भवन के बाहर आतिशबाजी एवं फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। सिन्धु भवन में सिन्धी समाज की महिला विंग सुहिणी सोच द्वारा हिंगलाजिन माता रानी के भजन गाए, अरदास एवं पल्लव भोग भी किया गया। सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर खत्री समाज के पदाधिकारियों सहित समाज सदस्यों की उपस्थिति रही, समाज से सुनील दण्डवानी, हरेश नागवानी, विशाल दुल्हानी, सुंदर भोजवानी, टेकचंद पोटानी, गुलशन माधवानी, बसन्त मेघानी, गोरा वाधवानी, राजाराम नवतानी, संजय नत्थानी, जितेंद्र नागरानी, सन्तोष बजाज, भीखू दुल्हानी, दीपक नवतानी, मदन हासानी, सुरेश पोटानी, प्रेम नवतानी, चंद्रा नवतानी, रजनी दण्डवानी, नीलम बसन्तवानी, भारती लालवानी, लक्ष्मी नवतानी, दीपा नागवानी, अनिता दुल्हानी, प्रीति लालवानी, आशा प्रेमचंदानी, माया माधवानी सहित समस्त समाज सदस्यों की उपस्थिति रही।

—————