राज्यपाल से फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक शिष्टमंडल मिला, सौंपा ज्ञापन

राज्यपाल से फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक शिष्टमंडल मिला, सौंपा ज्ञापन

रांची, 17 अक्टूबर( हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की और विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन समर्पित किया।

राज्यपाल को शिष्टमंडल ने राज्य में नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की सहज उपलब्धता और रुग्ण उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए पहल करने, औद्योगीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए मजबूत कानून-व्यवस्था के लिए कार्रवाई करने, एचईसी के पुनरुद्धार के लिए व्यापक प्रयास करने, ड्रग्स तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने, मतगणना कार्यों के लिए बाजार समिति की दुकानों,गोदामों के अधिग्रहण से हो रही परेशानी का समाधान करने को कहा।

साथ ही, शिष्टमंडल के जरिये राज्य में उच्च और तकनीकी शिक्षण संस्थानों की एवं स्थापना तथा चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के लिए पहल करने का आग्रह किया गया।

—————