बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, चालक की मौत

हमीरपुर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। जरिया थाने के बीरा गांव के पास से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में युवक की मौकै पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मप्र के छतरपुर जिले के सीलप गांव निवासी संतोष (27) पुत्र छोटेलाल उरई में एक फैक्ट्री में मेहनत मजदूरी करता था। संतोष बाइक द्वारा उरई से अपने गांव सीलप बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होते हुए जा रहा था। तभी बीरा गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई। जिससे युवक का सिर कुचल गया। राठ सीएचसी में आए रिश्तेदारों ने युवक की शिनाख्त की।

जरिया थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए था। अगर युवक हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है।

—————