ग्रामीण ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

ग्रामीण ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

खूंटी, 15 सितंबर (हि.स.)। मुरहू के सोमवार बाजार बगीचा टोली निवासी जय मसीह होरो नामक 43 वर्षीय ग्रामीण ने रविवार को फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना रविवार सुबह मुरहू थाना की पुलिस को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को सदर अस्पताल खूंटी में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया।

इस संबंध में मुरहू थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

—————