एसडीओ ने जागरूकता वाहन को किया रवाना

एसडीओ ने जागरूकता वाहन को किया रवाना

रांची, 18 सितंबर (हि.स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को ईवीएम मोबाइल प्रदर्शन वैन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रांची के मोरहाबादी स्थित

फुटबॉल स्टेडियम के वेयर हाउस से अनुमंडल पदाधिकारी सदर-सह-निर्वाची पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया।

इसके माध्यम से रांची जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता वाहन से लोगों को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए दो-दो कुल 14 जागरूकता वाहन रवाना किया गया है। जागरूकता वाहन में एलईडी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया और वीवीपैट से अपने मतदान की पुष्टि के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की जाएगी।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर-सह-निर्वाची पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जागरूकता वाहन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी हासिल करें और अपनी आशंकाओं को दूर करें। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर से भी प्रमुख स्थानों पर जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों तक मतदान प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने को कहा।

—————