बारिश के कारण मकान की छत ढही, दो बच्चों की मौत
बारिश के कारण मकान की छत ढही, दो बच्चों की मौत
मेरठ, 13 सितम्बर (हि.स.)। जनपद में लगातार जारी बारिश से शुक्रवार को बहसूमा थाना क्षेत्र के मोड़ खुर्द गांव में एक जर्जर मकान की छत ढह गई। छत के मलबे के नीचे दबने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि बच्चों की मां व एक भाई घायल हो गया।
मेरठ में कई दिन से लगातार बारिश जारी है। शुक्रवार दोपहर को बहसूमा थाना क्षेत्र के मोड़ खुर्द गांव में महिला रुखसार के जर्जर मकान की छत ढह गई। उस समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था। छत का मलबे में दबकर रुखसार की डेढ़ साल की बेटी इनाया और चार साल के बेटे बिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खुद रुखसार और उसका सात साल का बेटा बिलाल बुरी तरह से घायल हो गया। छत गिरने से हुए धमाके को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने छत के मलबे से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। घायलों को गंभीर हालत में मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले से एसडीएम मवाना अंकित कुमार को अवगत कराया। लोगों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।









