पूर्व मंत्री की प्रतिज्ञा यात्रा हमीदगंज से होकर गुजरी, किया संवाद

पूर्व मंत्री की प्रतिज्ञा यात्रा हमीदगंज से होकर गुजरी, किया संवाद

पलामू, 11 सितंबर (हि.स.)। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने प्रतिज्ञा यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को डालटनगंज के हमीदगंज के बीएन कॉलेज फील्ड से यात्रा प्रारंभ की। यह यात्रा कुण्ड मुहल्ला, हास्पिटल रोड से होकर मुस्लिमनगर के कई क्षेत्रों में पहुंची। तीसरे दिन गुरुवार को प्रतिज्ञा यात्रा शाहपुर और नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत शामिल हुए नए वार्ड के कई हिस्सों से गुजरेगी।

प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री त्रिपाठी का स्वागत गर्मजोशी से किया गया। स्थानीय लोगों ने उनके संबोधन एवं विचारों को गंभीरता से सुना। संचालन मधुकर शुक्ला व अरविन्द राणा ने किया। त्रिपाठी ने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक पहल नहीं है, बल्कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास, सामाजिक सुधार और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर एक गंभीर प्रयास है। उनका प्रयास लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि किस प्रकार और कैसे डालटनगंज विस क्षेत्र के चहुंमुखी व सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने मंत्रीकाल की यादें ताजा करते हुए कहा कि कितने जद्दोजहद के उपरांत स्पेशल फंड को आर.सी.डी. विभाग में कन्वर्ट कराकर कोयल नदी पर चेड़ाबार पुल का निर्माण कराया लेकिन गनीमत है कि अभी तक इन दस वर्षों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा एप्रोच रोड तक नहीं बन पाया। उन्होंने पेयजल, कोयल पुल पर यातायात की समस्या, सुदृढ़ सड़क आदि मामलों को लेकर संबोधित किया।

इस मौके पर बसंत शुक्ला, रेशो सिंह, छोटन दुबे, बिष्णु राम, बब्लू राम, कुणाल सिंह (राजा), अभिमन्यु सिंह (सोनू), विक्की तिवारी, प्रेम तिवारी, बब्लू सिंह (कौशल), विजय राम, बंशी सिंह, अचित्ता दुबे, अरविन्द पाण्डेय, रविशेखर सिंह, विक्की चन्द्रवंशी आदि उपस्थित थे।

—————