मुरादाबाद हवाई अड्डे से कानपुर की फ्लाइट की अनुमति दिवाली तक मिलने की उम्मीद

मुरादाबाद हवाई अड्डे से कानपुर की फ्लाइट की अनुमति दिवाली तक मिलने की उम्मीद

मुरादाबाद, 25 सितम्बर (हि.स.)। मुरादाबाद से कानपुर की फ्लाइट के लिए दिवाली तक फ्लाई बिग की अनुमति मिल सकती है। इसके बाद नवंबर में ही कंपनी दूसरी फ्लाइट का शुभारंभ करने की योजना बना रही है। हालांकि अभी सब कुछ तैयारियों के विषय में कहा जा रहा है। डीजीसीए से पत्र मिलने के बाद ही कंपनी आधिकारिक शेड्यूल व किराया जारी करेगी। तक फ्लाई बिग कंपनी के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही मुरादाबाद एयरपोर्ट पर एक ही समय में तीन विमान खड़े नजर आएंगे। कानपुर के अलावा देहरादून की फ्लाइट की भी योजना बन रही है।