कोडरमा में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ करमा पूजा

कोडरमा में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ करमा पूजा

मांदर की थाप पर जम कर थिरके आदिवासी युवक युवतियां

कोडरमा, 14 सितंबर (हि.स.)। प्रकृति पूजा और भाई बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक करमा पूजा जिले में हर्षोल्लास और पारम्परिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न हुआ। युवतियों ने उपवास कर देर शाम को करम डाली की पूजा अर्चना किया और भाइयों के लंबी आयु, सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जिला मुख्यालय स्थित मरियमपुर में आदिवासी समुदाय के युवतियों ने उपवास रख कर पारम्परिक तरीके से करम डाली की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना की गई।

पाहन नन्दू उरांव के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय के लोगों ने गाजे बाजे के साथ नाचते गाते जंगल से करम डाली लाये और विधिवत पूजा अर्चना कर मंगल कामना किये। इस दौरान मांदर के थाप पर आदिवासी युवक युवतियों के द्वारा जम कर आकर्षक नृत्य किया। इसके अलावे महावीर मुहल्ला, लखिबागी, बड़कीबागी, पुरनानगर, चाराडीह, करमा, झुमरी तिलैया समेत विभिन्न जगहों पर शाम को करम डाली की पूजा अर्चना अपने भाइयों के दीर्घायु होने की कामना की गई। मौके आंकाक्षा किरण, अदिति किरण, प्रिंसि कुमारी, सिमरन कुमारी, संध्या कुमारी, परिधि, परी, प्रेरणा कुजूर, प्रज्ञा कुजूर, सृष्टि किंडो आदि युवक युवतियां मौजूद थे।

—————