फरीदाबाद : एटीएम बूथ में करंट आने से हुई महिला की मौत
फरीदाबाद : एटीएम बूथ में करंट आने से हुई महिला की मौत
फरीदाबाद, 14 सितंबर (हि.स.)। फरीदाबाद में एक महिला को एटीएम बूथ को पकडऩा या उसका सहारा लेना भारी पड़ गया। बूथ में करंट उतरने से महिला की मौत हो गई। मृतक महिला संजय कॉलोनी में रहती थी। उनका नाम सुमित्रा था। उनके बेटे नरेश ने मुजेसर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बेटे ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम उनकी मां किसी काम से बाहर गई हुई थी। वर्षा की वजह से सडक़ पर जल भराव हो रहा था। जिस कारण से वह एटीएम बूथ के सहारे निकलने लगी। उसके लोहे के दरवाजे में करंट आया हुआ था। इसकी चपेट में उनकी मां आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एटीएम बूथ संचालक कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।









