मुख्य सचिव और डीजीपी दुर्गा पूजा को लेकर करेंगे विधि व्यवस्था की समीक्षा

मुख्य सचिव और डीजीपी दुर्गा पूजा को लेकर करेंगे विधि व्यवस्था की समीक्षा

रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। दुर्गा पूजा को लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को की जाएगी।

बैठक में एडीजी अभियान, प्रमंडलीय आयुक्त और डीआईजी के अलावा सभी जिले के एसपी और डीसी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर से राज्यभर में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन होना है। इस दौरान विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो, इसे लेकर यह समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है।

—————