स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के तहत श्रमदान कर चलाया गया स्वच्छता अभियान
स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता के तहत श्रमदान कर चलाया गया स्वच्छता अभियान
खूंटी, 14 सितंबर (हि.स.)। जिले के सभी प्रखंडो में शनिवार को ष्स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता विषय पर श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई का कार्य किया गया। प्रखंड प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया, जलसहिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक और अन्य विभागों के कर्मियों के साथ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान सभी ने साथ मिलकर अपने आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सभी ने स्वच्छता की शपथ भी ली। ज्ञात हो कि जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के रूप में मनाया जा रहा है, जिससे लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच में बदलाव हो और लोग सामूहिक रूप से अपने गांव-क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सके।
यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सात सितम्बर से एक अक्टूबर तक “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ विषय के साथ “स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान” मनाया जाना है। दो अक्टूबर, को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता एक जन आंदोलन का रूप देने हेतु स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अभियान के तहत स्वच्छता शपथ, गीत, नाट्य प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
—————









